बिलासपुर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमसभा में सम्मिलित को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // आगामी 30 मार्च को बिलासपुर के मौहा भाटा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ को 20000 करोड़ से भी अधिक विकास कार्यों की सौगात प्रदान करेंगे एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे आयोजित होने वाली विशाल आमसभा में दुर्ग जिले से भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे जिसे लेकर भाजपा की तैयारी बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई |

आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के ललित चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर , निवृत्तमान, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, महापौर अल्का बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, उपाध्यक्ष पवन शर्मा ,सभापति श्याम शर्मा, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद पंचायत धमधा लीमन साहू, कुम्हरी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन कांतिलाल बोथरा उपस्थित रहे | आयोजित बैठक में आम सभा में सम्मिलित होने को लेकर विभिन्न प्रकार की दायित्व का निर्धारण किया गया साथ ही साथ आगामी दिन वाले संगठन के कार्यों की जानकारी प्रदान की गई |

आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि आज सभागार में जो उपस्थित हैं और जो उपस्थित नहीं भी है नगरी निकाय चुनाव में आप लोगों ने जो इतिहास बनाया वह आज तक नहीं बन पाया सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड तोड़ मतों से महापौर की प्रत्याशी विजई हुई और सर्वाधिक पार्षद पहली बार जीतकर आए उसके पास त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी आप लोगों ने जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद में अपने जनपद पंचायत अध्यक्ष बनाया साथ ही दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष भी हमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई इसके लिए आप सभी को मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं आज हमारे मंच में कुर्सी रखने की जगह कम पड़ गई है और यह सब आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है संपन्न हुए चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिया गया उन्होंने अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य किया और परिणाम आज हम सबके बीच में सुखद है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे और उस दिन 20000 करोड़ से अधिक की विकास कार्य की सौगात प्रदान करेंगे आयोजित आमसभा में निश्चित रूप से हो सके इसका हमें सब कुछ चिंतन करना है और निर्धारित समय अवधि तक हमें पहुंचना है l

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन कभी रुकता नहीं है लगातार क्रियाशील रहता है पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को गतिशील रखता है मेरे जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात आचार संहिता लगने के बाद संगठनात्मक बैठक नहीं हो पाई थी सिर्फ चुनावी बैठक हुई आज प्रथम संगठनत्मक बैठक हुई है आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत हमने दुर्ग में एक इतिहास बनाया पच से लेकर पार्लियामेंट तक का जो सपना देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी ने देखा था उसे आप सबने अपने अथक परिश्रम के बदौलत पूरा करके दिखाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जो विशाल आमसभा होनी है प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन अनुसार दुर्ग जिले के निर्धारित क्राइटेरिया के अनुरूप हो सके हमें इसके लिए कमर कसना होगा साथ ही जो कार्यकर्ता अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनना और देखना चाहता है और उसकी मंशा आमसभा में सम्मिलित होने को लेकर है उसका चिंतन करते हुए उसकी व्यवस्था हम सबको देखनी होगी l

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संगठन आत्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहां की प्रदेश के नेतृत्व के आदेश अनुसार जल्द ही संगठन का विस्तार करना है डेडलाइन समाप्त हो चुकी है अब जल्द से जल्द संगठन का विस्तार हो मंडलों में उसका चिंतन करते हुए जल्दी कार्यकारिणी की लिस्ट जिले में प्रेषित करें |
आयोजित बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया एवं आभार जिला महामंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया |

आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, कांतिलाल जैन ,मंत्री आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी ,शह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ,शह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, शह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, महेंद्र सिंह लोढ़ा ,बंटी चौहान ,कमलेश साहू ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, लिकेश्वर देशमुख, सचिन सिन्हा, शीतला ठाकुर ,अनुपम साहू ,राजू जंघेल ,रानी बंछौर, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई,विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉक्टर सुनील साहू ,गिरेश साहू, लोकमणी चंद्राकर ,खेमलाल साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजीका उमा भारती साहू ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक धर्मेंद्र यादव, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक तारण देवांगन ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री जय श्री राजपूत ,तृप्ति चंद्राकर ,संदीप आढतिया, सैयद आसिफ अली, उमेश गिरी गोस्वामी ,ईश्वर देवांगन, महेंद्र यादव, देव वर्मा सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें