होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च आम नागरिकों से शांति एवं स‌द्भावना पूर्वक त्यौहार मनाने की गयी अपील

शेयर करें

दुर्ग // जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को होली त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने ताकि आम नागरिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मना सके, इसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई से फ्लैग मार्च रवाना किया गया।

फ्लैग मार्च रवाना करने के पूर्व उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक व्दारा ब्रीफिंग किया गया कि शहर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रखी जाए। गुण्डा बदमाशों, असामाजिक तत्वों, अशांति फैलाने वालों पर ठोस कार्यवाही की जाए। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स‌द्भावनापूर्वक होली का त्यौहार मनाऐं, साथ ही यदि किसी नागरिक को कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का हथियार चाकू, कदर, कटार, आर्म्स आदि रखने की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस कण्ट्रोल रूम में दें, उनका नाम एवं मोबाईल नम्बर गुप्त रखा जाएगा।

फ्लैग मार्च सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग के मार्गदर्शन में निकाला गया, जिसमें श्री चिराग जैन, भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, राहुल बंसल, परि. भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक, लाईन चन्द्रप्रकाश तिवारी, नीलकण्ठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग एवं दुर्ग-भिलाई शहर के समस्त थाना / चौकी प्रभारी एवं भारी भरकम पुलिस के जवान उपस्थित थे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें