शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला का औचक निरीक्षण करने पहुंचें-आयुक्त।

शेयर करें


भिलाई // शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को लेकर अस्पताल में सफाई व्यवस्था, मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। सर्वप्रथम बिना किसी को बताये अस्पताल के सभी वार्डो में जा-जा के अवलोकन किये। मरीजों को शासकीय सुविधाएं प्रदान हो रही है कि नहीं, डाक्टर, नर्स, कम्पाउन्डर, वार्ड बाय आदि की उपस्थिति समय पर रहते है, कि नहीं सफाई व्यवस्था कैसी है। कुछ विभाग में डाक्टर उपस्थित रहे, कहीं कहीं पर नहीं पाये गये। सफाई व्यवस्था के बारे में वहां उपस्थित लोगो से बात किये, जिसको और सुधार करने के लिए निर्देश दिये।

इतवारी राम साहू निवासी रामनगर जो अपने परिजन को देखने आया था। उसके द्वारा वहीं पर खाकर रैपर फेंका जा रहा था, उसे टोकते हुए समझाइस दिये, कि इसे उठाकर डस्टबिन में डालों। जैसे अपने घर को साफ रखते हो, वैसे ही अस्पताल को साफ रखे। कचरा इधर-उधर न फेंके, उसे डस्टबिन में ही डालें। ओपीडी में जाकर डाक्टर से संपर्क किये, उनसे पूछा गया कितने मरीज लोग प्राथमिक रूप से इलाज के लिए आते है। डाक्टर ने बताया कि 150 से 200 के बीच में प्रतिदिन ईलाज के लिए लोग हमारे ओपीडी में आते है।

रोटरी क्लब द्वारा महिलाओ के सुविधा के लिए पिंक टायलेट का भी निर्माण करने का प्रपोजल आया है, उसके लिए भी जगह का निरीक्षण किये। जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को निर्देश दिये कि उपयुक्त जगह जो अस्पताल में आने वाले महिला मरीजों एवं आगन्तुगो के लिए उपयोगी हो, किसी प्रकार का विवादित न हो, बनाकर प्रस्तुत करने को कहे। रोटरी क्लब द्वारा स्वयं के व्यय से टायलेट बनाया जायेगा, जगह निगम भिलाई को देना है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें