स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उ.मा.शाला स्कूल का शुभारंभ विधायक महापौर ने बच्चों को किताबे और ड्रेस वितरण एवं भवन निर्माण का भूमिपूजन किया

शेयर करें

दुर्गं नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही। इस कड़ी में आज छ ग वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री का दर्जा अरुण वोरा ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उ.मा.शाला दीपक नगर में शुभारंभ किया और निर्माण,आहाता,शौचालय निर्माण एवं संधारण कार्य लागत 155.00 लाख के भूमिपूजन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वोरा ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सकारात्मक सोच से छत्तीसगढ़ सरकार ने उन परिवारों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है, जो कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने में समर्थ नहीं थे। छत्तीसगढ़ शासन ने गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के बेहतर शिक्षा के प्रबंध में एक और कड़ी को शामिल कर लिया है। यह कड़ी अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूल हैं,जहां बच्चों को मुफ्त में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से दिए जाने की पहल शुरू कर दी गई है।छत्तीसगढ़ जैसे हिंदी भाषी,इस मौके पर परिषद में सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं किया।

Advertisements
KWBD


महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद के नाम से इंग्लिश मीडियम के स्कूल की शुरूआत की गई है।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम का यह दुर्ग शहर मेंपहला स्कूल का शुभारंभ किया गया।
जल्द निर्माण इस स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय, ओपन जिम, बच्चों की खेलने की सुविधा, आडिटोरियम, शौचालय, साइकल स्टैंड, स्वच्छ पानी पीने की उत्तम व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं होगी। बेहतर और उत्कृष्ट शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर के साथ अध्यापन कराया जाएगा।

स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी उ.मा.शाला दीपक नगर के वर्तमान मे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा पहली में 40, दूसरी में 42, तीसरी में 41, चैथी में 42 पांचवी में 41, छठवीं में 43, सातवी में 40, आठवी में 40, नवमी में 39 दसवी में 35 ग्यारहवी में 30,बारहवीं में 35 कुल इस तरह स्वामी आत्मानंद शासकीय आज के इस स्कूल में विद्यार्थी अध्यनरत है।

आज के कार्यक्रम में आयुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव, जिला अध्यक्ष,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,वार्ड पार्षद मीना सिंह, बिजेंद्र भारद्वाज,छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकार सदस्य रामकली यादव, कार्यपलान अभियंता एमपी गोस्वमी,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,सचिव विकास यादव,प्राचार्य वंदना पांडेय, मनीषा अवस्थी,नेहा मजूमदार,एम अवस्थी,राजेश्वरी मिश्रा सहित एवं शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे

  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *