प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक

शेयर करें

रायपुर, ।। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर जिला-रायपुर में होगा।

संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी के वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक डीजल एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए 21 अक्टूबर को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

इसी तरह प्रशिक्षण अधिकारी के वेल्डर, वायरमैन, फिटर ट्रेड के लिए 22 अक्टूबर, प्रशिक्षण अधिकारी के कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर ट्रेड के लिए 23 अक्टूबर तथा प्रशिक्षण अधिकारी के ड्राईवर कम मैकेनिक, सिविंग टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) ट्रेड एवं छात्रावास अधीक्षक/ छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों का 24 अक्टूबर को दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा तथा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण हेतु रिक्त और संभावित रिक्त पदों के विरूद्ध लगभग तीन से पॉच गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जा रहा है। अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन का बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किया जा रहा है।

अभ्यर्थी इस संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संचालनालय की वेबसाइट http://cgiticgstate.gov.in तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन कर सकते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply