जामुल // विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन जामुल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामुल प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के जनप्रतिनिधिगण सामाजिक बुदीजीवीगण, शिक्षक, शिक्षिकाये सहित विभिन्न वर्गो के लोगो ने बडी संख्या में योग किया। योग गुरू संतोष चैरसिया द्वारा योग करने के लाभ के बारे में व्याख्यान किया, इसके साथ ही उपस्थित जनो का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया एवं शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया । साथ ही उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के वाचन का एल.ई.डी. प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षदण खम्हन ठाकुर, चुम्मन वर्मा, सबीहा करीम खान, तिलेश्वर देवांगन सहित भाजापा जामुल मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी , महामंत्री नूतन वर्मा , विशेश्वर वर्मा, लल्लन सिंह, उमेन्द्र वर्मा, मनीष साहू, दुर्योधन साहू, सुभाष पंचाल, रामचंद साहू, प्रकाश सिंह ठाकुर, पवन उमरे, मधुसुदन हिरवानी, अमरनाथ देवांगन, रमेश ठाकुर, हेमन्त कुमार दानी, राविलास पटेल, करीम खान, गायत्री निषाद, आरती पटेल, अरूण यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपअभियंता सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।






