दुर्ग के सबसे व्यस्त इंदिरा मार्केट व तकिया पारा में निगम का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग के सबसे व्यस्त बाजार इंदिरा मार्किट एवं तकिया पारा में दुकानदारों ने दुकान से सामान बाहर निकालकर रखने वालों पर आज आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर अतिक्रम अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।साथ ही तकिया पारा स्कूल के करीब सहित क्षेत्र के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी किया गया।नगर पालिक निगम की टीम ने दुकानों के बाहर सजाए सामानों को उठवाया।इस दौरान अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व बाजार अधिकारी चंदन मनहरे द्वारा दुकानदारों को सख्त निर्देश और चेतावनी दी गई कि अगर फिर से सामान बाहर रखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

नगर निगम की टीम ने चेताया कि दुकानदारों के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा,कार्रवाही के दौरान अधिकारियो ने कहा सबसे अधिक व्यस्त स्थल होने के चलते इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि इंदिरा मार्केट में दुकानदारों की ओर से बाहर रखे सामान को हटाने की कार्रवाही के निर्देश दिए गए हैं,शुक्रवार को पहले उन्हें चेतावनी देकर सामान न सजाने के लिए समझा दिया गया है।दोबारा ऐसा किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।इस अवसर पर सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव सहित आदि मौजूद रहें।

कार्रवाही के दौरान अधिकारी दुर्ग्गेश गुप्ता व प्रभारी चंदन मन्हारे ने कहा बाजार अधिकारी इंदिरा मार्केट व तकिया पारा में अव्यवस्थि दुकान लगाकर अव्यवस्था फैलाने वालों को समझाइश दी गई इंदिरा मार्केट में दुकानों के बाहर दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को व्यवस्था बनाने में सहयोग करने कहा गया है।पुनः व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति में दुकान आबंटन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply