“एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान के माध्यम से 01 से 15 अप्रैल तक

शेयर करें

भिलाई // श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 39वें वर्ष मध्य भारत के सबसे बड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें भिलाईवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय जी के नेतृत्व में “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान के माध्यम से 01 से 15 अप्रैल तक समिति के सदस्यों द्वारा इस्पातनगरी के अलग अलग प्रखण्डों से दान स्वरूप अनाज संग्रहित किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में आज समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में वैशालीनगर प्रखंड पांच मंदिर गुरूनानक नगर एवं पश्चिम प्रखंड एचएससीएल कालोनी में अनाज संग्रहण किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा अभियान में उत्साह के साथ सम्मिलित होकर इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु पूर्ण सहयोग दिया गया। मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में सभी उम्र, वर्ग के बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलायें वृहद पैमाने पर सम्मिलित होकर आयोजन की भव्यता बढ़ाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दे रही हैं। श्रीरामनमवी के इस पावन पर्व पर भिलाईवासियों का उत्साह चरम पर हैं।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *