लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने रिसाली नगर निगम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। समय का ध्यान न रखने और देरी से काम पर आने वाले कर्मचारियों पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि जो चिकित्सक समय पर नहीं आते उन्हे नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होेंने दवाईयों तथा अन्य उपकरणों का अवलोकन किया, जिन दवाईयों की समयावधि समाप्त हो गई है उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। 

इसी क्रम में उन्होंने उतई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजरी रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान बहुत से चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केंद्र में होने वाली विभिन्न जांचों सहित सिकल सेल टेस्ट युनिट की जानकारी ली। सीएमएचओ श्री जेपी मेश्राम ने बताया कि जांच के उपरांत मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाता है। कलेक्टर स्वास्थ्य केंद्र में नियमित साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए। 

स्कूलों में करे पौधा रोपण : कलेक्टर 

रिसाली के आत्मानंद स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर सीधे नेवई स्कूल पहुंची। मतदान केंद्र देखने के बाद परिसर को देखी। इस दौरान उन्होंने निगम आयुक्त मोनिका वर्मा को निर्देश दिए कि स्कूल परिसर को हरा भरा बनाएं।

मतदान केंद्रों का परीक्षणः

लोकसभा निर्वाचन को लेकर रिसाली नगर निगम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मतदान करने के लिये तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नेवई में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। जिसे लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान के लिये चिन्हांकित किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बगीचा तैयार कर पौधा रोपण करने के निर्देश दिये। 

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *