साहू समाज समय के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा आगे : उप मुख्यमंत्री श्री साव

शेयर करें

रायपुर // उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि साहू समाज समय के अनुरूप अन्य समाजों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है और प्रदेश और देश की तरक्की में योगदान दे रहा है। वे आज राजधानी रायपुर के कर्मा धाम कृष्णा नगर में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन और नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ साहू समाज द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री साव को पगड़ी पहनाकर तथा त्रिशुल भेंटकर सम्मानित किया। 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन से यह तय सिद्ध होता है कि साहू समाज एक विकसित समाज है। साहू समाज की विशेषता ईमानदारी और मेहनत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम पूरी दुनिया मे किया है। समाज के मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को अपनी शुभकामनाएं दी। साहू समाज द्वारा ग्राम बोइझरा (भखारा) निवासी श्री टेमन लाल साहू समाज को दो एकड़ जमीन दान करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, सहित स्थानीय साहू समाज के पार्षदगण एवं छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष केशव राम साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायकों का छत्तीसगढ़ साहू समाज द्वारा शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इनमें रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, भाटापारा विधायक इन्द्र साव, धमतरी विधायक ओंकार साहू, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू शामिल हैं। 

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *