बेमेतरा // भारतीय मजदूर संघ से सम्बंद्ध राज्य कर्मचारी संघ प्रांतीय संगठन मंत्री छ. ग. एवं जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ बेमेतरा बोधी राम निषाद ने किया सौजन्य भेट केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल निवास नवागढ़, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू निवास बेमेतरा, साजा विधायक ईश्वर साहू ग्राम बिरनपुर मे प्रतिनिधि मंडल सहित भेट मुलाकात किया साथ ही बधाई शुभकामनायें दिया गया।
साथ ही पूर्व मे भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के आंदोलन मे समर्थन किया गया उन वादों को अतिशीघ्र निराकरण करने हेतू आग्रह किया गया कि वर्तमान मे भाजपा कि सरकार आ गई है,भलीभांती अवगत है कि छतीसगढ़ के 5 लाख से अधिक कर्मचारी अधिकारी गृह भाड़ा भत्ता, महगाई भत्ता और अपने विभाग के समस्याओं को लेकर कई दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहे है जिन्हे तत्कालीन सरकार द्वारा नजरअंदाज किया गया था। समस्त विभागों के साथ साथ राजस्व विभाग के पटवारी लगभग 6000 कार्यरत है वह भी अपनी 9 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहे और पूर्वव्रती सरकार द्वारा एस्मा लगाकर समाप्त करने का भी प्रयास किया गया l
जिस आंदोलन मे भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी समर्थन किया है, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी समर्थन किया था साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी जिला केन्द्रो पर आंदोलन स्थल पर आकर समर्थन किया था अब सम्पूर्ण सामाजिक वर्गो के साथ साथ कर्मचारी वर्गो को भी उनकी हक अधिकार को लेकर वर्तमान सरकार पर टकटकी लगाये है कि कर्मचारियों को राहत कि सांस मिलेगा या पूर्व व्रती सरकार के भांति कर्मचारियों पर मंसूबो को पानी फिरेगा भविष्य कि गर्त पर छोड़ गया है कर्मचारी अधिकारी । वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधियों से समस्त कर्मचारी अधिकारियो मे उत्साह तो है कि जायज मांगो को अतिशीघ्र पूर्ण करेगा ऐसा आपेक्षा है ।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी , नेहराम खुटे,अभिषेक माली, देवेंद्र राजपूत, आशीष मांडले, सुंदर घृतलहरे, ओंकार राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू,ऋषि निर्मलकर, महेंद्र साहू, शैलेन्द्र जायसवाल, धर्मेंद्र शर्मा, कुमार गौरव साहू, दिनेश नामदेव, दिलीप रात्रे, दीपक ठाकुर, धनेश्वर घृतलहरे, रोशन जांगड़े, सेनकुमार घोष, सुषमा घृतलहरे, ओंकार सोनवानी इत्यादि।






