बाबा के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव: मुख्यमंत्री श्री साय

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के लालपुर धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पंथी नर्तक दल द्वारा पंथी नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। वहीं सतनामी कल्याण समिति बंधवा लालपुर के पदाधिकारीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा के बताये सत्य के रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार हमारे पुरखों और महापुरूषों के खुशहाल छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेगी। उन्होंने गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश आज के संदर्भ में और भी ज्यादा प्रासंगिक है। बाबा ने उस समय के समाज में प्रचलित ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया। मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद से नहीं बल्कि सामाजिक समरसता से ही समाज एवं देश का विकास होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार जयंती समारोह में शामिल होने का मौका मिला है। बाबा घासीदास का जन्म 18वीं सदी में छत्तीसगढ़ की धरती में हुआ था। बाबा ने पूरे विश्व को मनखे-मनखे एक समान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि हम हर साल 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती मनाते है। बाबा गुरु घासीदास का ही आशीर्वाद है, कि मुझ जैसे एक छोटे से किसान को सीएम का दायित्व मिला है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों के अनुरूप हमने शपथ के दूसरे दिन प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने का फैसला किया। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। महिलाओं को 12 हजार रूपए सालाना एवं उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से राज्य में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे ऐसी मैं कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पहले केबिनेट बैठक में 18 लाख लोगों का आवास स्वीकृत किया गया। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने भी बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रथम बार लालपुर आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास के उपदेशों को आत्मसात् करने, नशे से दूर रहने तथा आपसी भाईचारा और सद्भाव से रहने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व विधायक तोखन साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक श्री कोमल गिरी गोस्वामी, फणीश्वर पाटले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply