सेक्टर 6 गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल – देवेंद्र यादव

शेयर करें

​भिलाई // गुरु घासीदास जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। सेक्टर 6 सतनाम भवन में सतनामी समाज के प्रभुत्वजनों ने भव्य आयोजन किया। लगातार तीन दिन से चल रहे पूजा पाठ और शोभायात्रा से लेकर अन्य कार्यक्रम हुए। इस दौरान विधायक श्री यादव ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। गुरू गद्दी पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें प्रमाण किए। सत्य के प्रतिक जैतखाम में दीप प्रज्जवलित कर आरती की और गुरू घासीदास जी को प्रमाण किए।

समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल में यहां बाबा का आशीर्वाद लेने आता हूं। मेरा सौभाग्य है, जो आप लोगों की सेवा का मौका मिला और इस बार भी आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया। बाबा गुरू घासीदास जी हम सब ही नहीं पूरे मानव जाति को सत्य का मार्ग दिखाएं हैं। मानव जीवन के सार को बहुत ही सरलता से बताएं है। समाज के दुष्प्रथाओं को भी गुरूदेव ने बताया है ताकि हम उन चीजों से दूर रहे। बाबा के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले। मनखे मनखे एक समान का संदेश उन्होंने दिया है और हम सब को भी अपने गुरू के बताए मार्ग पर चलना होगा। तभी हमारे जीवन सार्थक होगा।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply