जामुल //जामुल मंडल द्वरा 17 सितंबर को विश्व के निर्माण करने वाले भगवान विश्वकर्मा जी के जयंती और विश्व पटल पर हमारे देश को मजबूत स्वच्छ छवि निर्माण कर भारत को विश्वगुरु के रूप में अग्रेषित करने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन पर केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखराम बंछोर ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओ को जोश भरते हुए कहा कि जिन्होंने पूरे विश्व में आज भारत का नाम ऊंचा किया है और भारत की एक अलग पहचान बनाई है l
मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी ने कार्यकर्ताओं एवं बच्चो को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामानाएं दी। वही इस अवसर पर नव सृजित सामाजिक संस्था तर्पण मुक्तिधाम पर्यावरण सेवा संरक्षण परिषद को श्री सोनी के द्वारा आम जन की सुविधा के लिए जामुल मुक्तिधाम में शव रखने हेतु डेड बॉडी फ्रीजर देने की घोषणा की है।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाती मोर्चा अश्वनी टंडन, भिलाई जिला एनजीओ सप्रभारी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष भिलाई दिनेश पांडे, जिलाउपाध्यक्ष युवा मोर्चा भिलाई जितेंद्र साहू, महामन्त्री नूतन वर्मा, प्रशांत बंटी गुप्ता, पूर्व पार्षद सरस बर्मन, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल मंत्री राकेश वर्मा, मण्डल सहप्रसार मंत्री ओमप्रकाश साहू, युवामोर्चा महामन्त्री अनूप राय, उपाध्यक्ष किशन गर्ग, युवा नेता ओमप्रकाश साहू सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे l










