आबकारी द्वारा 4 प्रकरण पंजीबद्ध

शेयर करें

दुर्ग // जिले के धमधा क्षेत्र में ग्राम घटियाखुर्द गाँव तथा अहिवारा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण का कार्य संचालित होने की सूचना पर आबकारी स्टॉफ द्वारा 02 सितम्बर 2023 के तड़के सुबह स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी गई। आबकारी विभाग द्वारा सफलता पूर्वक कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर 215 लीटर गुड़ निर्मित अवैध कच्ची शराब, 400 किलोग्राम किण्वन गुड जो कि शराब बनाने हेतु तैयार है। 522 लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा, 126 लीटर अवैध गोआ व्हिस्की। इस प्रकार कुल 279.8 लीटर अवैध शराब तथा 400 किग्रा कच्चा माल बरामद बाजार मूल्य 92,550/करने में सफलता प्राप्त की।

सहायक आयुक्त आबकारी के अनुसार एक आरोपी अनिल पारधी पिता बबलू पारधी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01 सितम्बर 2023 को आबकारी विभाग द्वारा अंजोरा पुलगाव मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन विक्रय की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 60 पाव, कुल मात्रा 108 बल्क लीटर देशी मदिरा मशाला तथा सीजी-07 सीएल-0334 पर्पल टीवीएस जुपिटर क्लासिक स्कूटी जप्त किया गया, जप्त वस्तुओं का कुल बाजार मूल्य 81600/है।

उक्त प्रकरण में वीरेंद्र साहू पिता बरातू राम साहू आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आबकारी विभाग द्वारा कायम किए गए प्रकरणों में एस.एन. साहू, निर्मला ठाकुर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रमेश तिवारी आबकारी मुख्य आरक्षक तथा संदीप तिर्की आबकारी आरक्षक का योगदान रहा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply