National Doctors Day: पीएम Narendra Modi ने डॉक्टर्स के बलिदान को किया याद, बताया देश के फ्रंट लाइन सोल्जर

शेयर करें

डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रुप कहा जाता है

नई दिल्ली। नेशनल डॉक्टर डे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपट रहे डॉक्टरों के योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ डॉक्टर देश के फ्रंटलाइन सोल्जर साबित हुए हैं.पीएम मोदी ने कहा कि कितने ही लोग ऐसे होंगे जिनका जीवन किसी संकट में पड़ा होगा, किसी बीमारी या दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, या फिर कई बार हमें ऐसा लगने लगता है कि क्या हम किसी हमारे अपने को खो देंगे? डॉक्टर्स को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है, तो ऐसे ही नहीं कहा जाता.पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ये पुण्य कार्य करते हुए देश के कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया. आज जब देश कोरोना से इतनी बड़ी जंग लड़ रहा है तो डॉक्टर्स ने दिन रात मेहनत करके, लाखों लोगों का जीवन बचाया है.बताते चलें कि नेशनल डॉक्टर डे डॉ बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है. डॉ रॉय से समाज से बीमारियों को दूर करने और चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था. उनका जन्म और मृत्यु 1 जुलाई को हुई थी. 

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *