डेंगू लार्वा के रोकथाम के लिए घर घर हो रहा सर्वे: मंडावी

शेयर करें


हर गली,हर द्वार,अब डेंगू पर वार अभियान ते

दुर्ग।नगर निगम सीमा अंतर्गत डेंगू रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला गली-मोहल्लों के घर घर जाकर कूलर, पानी टंकी व अन्य पात्र जिसमें पानी भरा है, उसकी जांच कर आवश्यकता अनुसार खाली करा रहे है, निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निर्देश दिए डेंगू रोकथाम अभियान को गंभीरता से लेकर कार्य करने करने के लिए निर्देश देखकर स्वयं घरों घर जाकर अलोकन कर रहे है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुलाल निरीक्षक,
मलेरिया विभाग से डॉ मेश्राम,एच0 सी0 सिवारे,आर0के0 बारगटे, आर0के0 वर्मा,एम0के0 कौशिक,और निगम स्वास्थ्य विभाग टीम का अमला घरों में जाकर सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी रही है।


नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा अंतर्गत डेंगू के रोकथाम के लिए निगम का अमला जुटा हुआ है, रूक-रूक कर हो रही बारिश के पानी से जल जमाव वाले स्थान और नाली में मच्छर का लार्वा पनपे इसको रोकने मलेरिया एवं जला आइल का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से बचाओ किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अब तक 5671 घरों में जाकर कूलर में भरे हुए पानी,पानी टंकी, गमला व अन्य उपयोगी पात्र जिसमें पानी भरा हो जांच कर टेमिफाॅस का छिड़काव निरंतर किया जा रहा है, इसके अलावा दुकानों या किसी भी स्थान पर लार्वा पनपने के स्रोत वाले स्थानों की सघन स्तर पर जांच कर टेमिफाॅस का छिड़काव किया जा रहा है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निर्देश दिए है कि कहीं भी बारिश के पानी से जलजमाव होने वाले स्थानों पर कच्चा रास्ता बनाकर पानी की निकासी करने के साथ वहां पर मलेरिया ऑयल व जला ऑयल छिड़काव निरन्तर करते रहे, ताकि ऐसे स्थानों पर लार्वा को पनपने का अवसर न मिले। वितरण किए जा रहे टेमिफॅास के उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है लगभग वार्डो में अधिकतर मलेरिया ऑयल छिड़काव किया जा रहा है।डेंगू नियंत्रण अभियान में टेमिफाॅस वितरण एवं रिफिलिंग, फाॅगिंग,भरे हुए पानी की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *