सिविक सेंटर का अर्जुन रथ परिसर भव्य स्वरूप में आएगा नजर, महापौर और निगम आयुक्त ने विभिन्न स्थानों में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं इसके तहत सिविक सेंटर का अर्जुन रथ परिसर अतिशीघ्र भव्य स्वरूप में नजर आने वाला है, इसका कार्य लगभग अंतिम चरण पर है। आज महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने विकास कार्यों को लेकर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा। अर्जुन रथ परिसर में नाली निर्माण, सुरक्षा घेरा के लिए बाउंड्री वॉल, अर्जुन रथ का विकास एवं सौंदर्यीकरण, परिसर के भीतर चलने के लिए पाथवे का निर्माण एवं आकर्षक गार्डनिंग, भव्य प्रवेश द्वार के साथ ही बेहतर प्रकाश व्यवस्था होगी।

विधायक देवेंद्र यादव ने भी इसके सौंदर्यीकरण को लेकर कई दफा निरीक्षण किया है। अब यह कार्य फाइनल स्टेज में है और यहां पर आने वाले लोगो को यह आकर्षित करेगा। सुपेला चौक के समीप सात अजूबे के स्थल का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, इसमें भी आकर्षक प्रकाश व्यवस्था तथा लैंडस्कैपिंग सहित अनेकों कार्य किए जाएंगे। जिसके चलते यह स्थल आकर्षक प्रतीत होगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस पर कार्य किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल श्री राम चौक के पास निर्मित हो चुका है, कुछ ही कार्य यहां पर शेष रह गए हैं, दो मंजिला भवन के साथ यह स्कूल तैयार हो चुका है। लाइब्रेरी, विभिन्न प्रयोगशाला, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम सहित बच्चो के अध्ययन के लिए 11 क्लासरूम यहां पर निर्मित हो चुके हैं। इसके चलते बच्चों को अच्छे माहौल में अध्ययन करने का मौका मिल पाएगा।

वैशाली नगर जोन क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है, एक अलग ही अवधारणा के साथ यहां ठेले और गुमटीयों को व्यवस्थित करने के लिए बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। आकर्षक वॉल पेंटिंग और पेवर ब्लॉक, प्रकाश व्यवस्था तथा लैंडस्कैपिंग युक्त वेंडिंग जोन भिलाई के वैशालीनगर में तैयार हो रहा है। फरीद नगर में स्वामी आत्मानंद स्कूल शीघ्र तैयार हो जाएगा इसके साथ ही यहां पर सामुदायिक भवन एवं छात्रावास का निर्माण भी किया जा रहा है। खमरिया में स्वामी आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन का काम किया गया है जहां पर स्कूली छात्र-छात्राएं अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अच्छे से अध्ययन कर पा रहे हैं। आज के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरे, पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, संजय बागड़े एवं कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply