महिला को अपने अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़नी पड़ती है : रेखा शर्मा

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर में महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा जी उपस्थित हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने की विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री उषा बारले एवं विभा अवस्थी तथा महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल संध्या मदन मोहन उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी की मूर्ती पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन कर की गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो के द्वारा राज्यगीत गाया गया। इसके उपरांत मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

आज के इस महिला जागरूकता सम्मेलन में उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने उतबोधन मे कहा कि आज भी महिला को अपने अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़नी पड़ती है और यह लड़ाई लड़की के पैदा होने से शुरू हो जाती है। भारत में विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। स्त्री हर संस्कृति के केंद्र में होकर भी केंद्र से दूर है समाज अपनी आवश्यकता के अनुसार स्त्री को ढालता आया है। उसके सोचने से लेकर उसके जीवन जीने के ढंग को पुरुष अभी तक नियंत्रित करता आया है और आज भी करने की कोशिश करता रहता है। पितृसत्तात्मक समाज ने वह सब अपने अनुसार तय किया है। जब-जब सशक्तिकरण का सवाल उठता है तब-तब समाज ही कठघरे में खड़ा होता है । समाज में बदलावों के लिए संघर्ष चलता रहता है ।

आज की महिला जागरूकता सम्मेलन उपस्थित महिलाओं को चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने अपने संबोधन में कहा की हमने छत्तीसगढ़ में कई सम्मेलन किए हैं लेकिन आज का यह महिला जागरूकता सम्मेलन कई मायनों में अलग है जब हम इस पुरुष प्रधान समाज में काम करने या अपनी पहचान बनाने निकलते हैं तो बहुत सारी तकलीफों के साथ मजबूती के साथ में हमें लड़ना पड़ता है और लड़कर अपना स्थान बनाना पड़ता है लेकिन बिना संघर्ष के आपको कुछ भी नहीं मिलता और जब हम संघर्ष करते हैं तो बहुत सारे आक्षेप भी लगते हैं कई बार हमारी प्रतिभा पर प्रश्न चिन्ह लगता है उस प्रतिभा को बार-बार दबाने की कोशिश होती है मैं आप सब से कहना चाहूंगी जो चीज आप ने तय किया है ताकत के साथ आगे बढ़ चलिए कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती और आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ऐसा व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहे हैं जो अपनी बच्चियों को प्यार से उनका ख्याल रखते हैं जैसे हमारे यहां हमारे पिता चिंता करते हैंl

वैसे ही चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हम बहनों की भी करते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा आपने सुना होगा अगर यह नारा किसी देश के प्रधानमंत्री ने दिया है तो पहली बार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है। आज के कार्यक्रम में समाज मे विशेष रूप से अपना योगदान देने वाली मातृशक्तियो को सम्मानित किया गया, बैंक के अधिकारियों द्वारा महिलाओ को बैंक द्वारा मिलने सुविधाओ के बारे में बताया गया।विधि विभाग के अधिकारियों के द्वारा महिलाओं से उनके अधिकारों एवं हितों से जुड़े कानूनों पर उनसे बात की गई।खादी ग्रामोद्योग के द्वारा स्टाल लगाया गया था।सरोज पाहित एवं उनकी टीम के द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया।राखी राय की टीम के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उषा टावरी,चंद्रिका चंद्राकर माया बेलचंदन,सरिता मिश्रा,पूनम शुक्ला,मंजूषा साहू,स्वाति साहू,महिला महाविद्यालय की समस्त स्टाफ,भिलाई दुर्ग की समस्त स्वसहायता समूह एवं उनके प्रमुख सहित भिलाई दुर्ग के राजनीति,शिक्षा,चिकित्सा, पत्रकारिता,सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित हुई।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply