पतोरा की सरपंच अंजिता साहू दिल्ली में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने की

शेयर करें

दुर्ग // पतोरा की सरपंच श्रीमती अंजिता गोपेश साहू ने दुर्ग जिले का नाम देश में रोशन किया है। वेस्ट वाटर मैनेजमेंट के लिए उन्हें स्वच्छ सुजल सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। श्रीमती अंजिता ने अपने गांव में स्लज वाटर ट्रीटमेंट के लिए अच्छा काम किया है। गांव में सोख्ता गड्ढा बनाए हैं तथा लगातार लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है।

यहां पर फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से 50 गांवों तक स्लज ट्रीटमेंट की व्यवस्था की गई है। इससे पंचायत को अच्छी आय भी हुई है। श्रीमती अंजिता को इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने भी बधाई दी है। पूरे छत्तीसगढ़ से एकमात्र ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच को ही इस सम्मान के लिए चुना गया है।

इस संबंध में चर्चा करने पर श्रीमती अंजिता ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त सम्मान प्राप्त करने पर बहुत खुशी हो रही है। यह सम्मान पतोरा ग्राम के ग्रामीणों का सम्मान है और इसके लिए सभी ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत की है हम आगे भी इसी तरह का कार्य जारी रखेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply