भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा कल उरला से होगी प्रारंभ

शेयर करें


दुर्ग ।। भारतीय जनता पार्टी, जिला दुर्ग की जन आक्रोश पदयात्रा के चौथे दिन मंगलवार दिनांक 7 फरवरी 2023 को सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल के उरला क्षेत्र से प्रारंभ होगी।

दुर्ग जिला भाजपा महामंत्रीद्वय ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, दुर्ग नगर निगम की कुनीतियां एवं मोर आवास मोर अधिकार को लेकर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में निकाली जा रही जन आक्रोश पर यात्रा दुर्ग शहर के तीन मंडलों के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर चुकी है, इस दौरान जन समस्याओं के अंबार से भाजपाजनों को जनता अवगत कराया। शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रति लोगों में बहुत ही आक्रोश है। जनाक्रोश पदयात्रा में दिनांक 7 फरवरी 2023 को पटरीपार मंडल के वार्ड नंबर 58 नहरपार रोड, वार्ड 14 पायल मेडिकल स्टोर, सिकोला भाटा वार्ड15 सिकोला बस्ती,वार्ड 17 शांति नगर, वार्ड 18 मानस भवन ,काली मंदिर, वार्ड 59 कातुल बोर्ड रोड, वार्ड 21 बुधवारी बाजार, शहीद भगत सिंह स्कूल ,सूर्या होटल से होते हुए सिकोला भाटा मार्केट भारत माता चौक में समापन होगी इस दौरान आम जनमानस से मोर आवास मोर अधिकार के फॉर्म भरवाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर आम जनमानस से चर्चा की जाएगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply