पाटन में आयोजित परमेश्वरी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल

शेयर करें

रायपुर // पाटन का बुनकर भवन अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। इसे ठीक करने की कार्यवाही होगी ताकि अधिकाधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिल सके। कलेक्टर यहां निरीक्षण कर इसे बेहतर करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परमेश्वरी जयंती के अवसर पर पाटन में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देवांगन समाज द्वारा हर वर्ष पाटन में परमेश्वरी जयंती का आयोजन होता है। आप लोग बहुत स्नेह से आमंत्रित करते हैं। आपका समाज खेती से, बुनकरी से जुड़ा है। हमने इस साल 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है और यह सब बहुत सुविधापूर्ण ढंग से हुआ है। इस वर्ष साढ़े 23 लाख किसानों ने धान बेचा है। धान उगाने वाले किसान और इसका रकबा बहुत तेजी से बढ़ गया है। यह सब हो सका है हमारी सरकार की योजनाओं से। बस्तर में डैनेक्स हम लोगों ने आरम्भ किया है। बस्तर में वस्त्र व्यवसाय को लेकर बढ़िया काम हुआ है। हम लोग रीपा अर्थात ग्रामीण औद्योगिक पार्क बना रहे हैं जिसमें आपके जैसे उद्यमी समाजों के लिए बढ़िया अवसर हैं। पाटन में हमने 9 सैजेस स्कूल आरम्भ किये हैं। आपका समाज बहुत मेहनतकश समाज है इसलिए ही आपको महाजन कहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां 2 ही सामाजिक भवन था। आपके सामाजिक भवन का निर्माण हुआ, फिर इसका जीर्णाेद्धार भी हुआ। आपके समाज की प्रगति अच्छी लगती है। पाटन का विकास भी देखकर बहुत अच्छा लगता है। यहां खेती किसानी के साथ व्यवसाय भी तेजी से बढ़ रहा है।

समाज के अध्यक्ष श्री बलदाऊ भाले ने अपना संबोधन इस मौके पर दिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हेमंत देवांगन एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply