मुख्यमंत्री ने पाटन में राजीव सरोवर का किया लोकार्पण

शेयर करें

पाटन // पाटन शहर में तेजी से नागरिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सरोवरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है और उन्हें मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख तालाब नकटा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। राजीव सरोवर उद्यान के नाम से जाने जाने वाले इस उद्यान की लागत 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत सुंदर उद्यान बन गया है। लोगों के सुबह शाम घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह हो गई है। पहले भी यह तालाब बहुत ही सुंदर था और अब सौंदर्यीकरण के बाद इसकी सुंदरता को चार चांद लग गए हैं।

इस मौके पर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply