अमलेश्वर ग्राम पंचायत से बना सीधे नगर पालिका  व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

शेयर करें

पाटन // अमलेश्वर सीधे ग्राम पंचायत से नगरपालिका बन गया है यहां हो रहे तेजी से विकास को व्यवस्थित रूप देने और यहां नागरिक सुविधाएं विकसित करने यह बहुत आवश्यक था। इसके लिए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया। अमलेश्वर के विकास के लिए राशि में किसी तरह की कमी नहीं होगी। आप लोग अगले 20 साल की विकास योजना बनाएं ताकि शहर का व्यवस्थित रूप से विकास हो सके। 

यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमलेश्वर नगरपालिका के 22 पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाने एवं इस अवसर पर 3 करोड़ 98 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन के मौके पर कही। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पाटन और रायपुर में बीते दशकों से अब तक की सड़क कनेक्टिविटी के सफर को भी नागरिकों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह बचपन में बैलगाड़ी से यहां आकर खारून में स्नान करते थे। यहां पर पहले छोटी पुलिया बनी थी। अब सड़कों का जाल बिछ चुका है साथ ही साथ पाटन से रायपुर के बीच बस चलने लगी। जनप्रतिनिधि के रूप में मैं हमेशा लोगों से कहता था कि अपनी जमीन अभी मत बेचो। आपकी इस जमीन की कीमत तेजी से बढ़ेगी। आज इस क्षेत्र में तेजी से विकास होने की वजह से यहां जमीन के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमलेश्वर के समीप सांकरा में उद्यानिकी विश्वविद्यालय तैयार हो रहा है और अधोसंरचना का काफी कार्य इस क्षेत्र में हो रहा है। 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हम अपने तीर्थ तथा पर्यटन और धार्मिक स्थलों को भी संवार रहे हैं। इस कड़ी में राजिम में पुन्नी मेला ग्राउंड का विकास हम कर रहे हैं, अन्य सुविधाएं भी जुटा रहे हैं ताकि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सके। गुरु घासीदास के जीवन से जुड़ी पुण्य भूमि में भी हम तीर्थ यात्रियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए कार्य कर रही है, उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए हम प्रतिबद्ध है। इसके अलावा किसानों को धान बेचने में भी सुविधा हो। इसके लिए हमने ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था भी आरंभ की। 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अमलेश्वर नगर पालिका के पदाधिकारियों को कहा कि अमलेश्वर के विकास की बड़ी संभावनाए हैं और इसका दायित्व आप सब पर है आप लोग अगले 20 साल की योजना बनाएं इसके लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अध्यक्ष सुश्री नंदिनी पठारे और उपाध्यक्ष उमेश साहू समेत सभी पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply