जिला रोजगार दुर्ग में 20 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

शेयर करें

दुर्ग // जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 20 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में नियोजक (डीएनइ स्टाफिंग एंड सॉल्यूशंस सुंदर नगर भिलाई) द्वारा कंप्यूटर शिक्षक के लिए 1, सेल्स मैनेजर के लिए 20, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर के लिए 1, डाटा प्रोसेसिंग ऑपरेटर के लिए 5, कस्टमर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए 4, कॉन्टेंट  राइटर के लिए 1,  डेवलपमेंट मैनेजर के लिए 6, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1, ऑटो कार्ड के लिए 1, ग्राफिक डिजाइनर के लिए 1, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के लिए 1,  रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 6, ऐप मैनेजर के लिए 20, सुपरवाइजर के लिए 1, सीनियर ग्राफिक डिजाइनर के लिए 1, वेब डेवलपर के लिए 5, टेक्निकल रिक्रूटर के लिए 6 पद तथा  अविश  एडुकॉम दुर्ग में मार्केंटिंग के लिए 4, टेलीकॅालर महिला 1,  काउंसलर महिला के लिए 1 पद की नियुक्ति की जानी हैं।

इच्छुक आवेदक 20 जनवरी 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर देख सकते हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply