3 करोड़ की लागत से हुडको में बनेगा सर्व मांगलिक भवन

शेयर करें

भिलाई ।। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रहने वाले सामान्य व गरीब वर्ग के लोगों को अब अपने बेटा- बेटी की शादी, सगाई व अन्य कार्यक्रम के लिए होटल व बड़े महंगे प्राइवेट शादी हॉल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम नागरिकों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन का निर्माण हुडकों में करा रहे हैं।

जिसका आज विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। विकास कार्य के जानकारी ली। इस दौरान पूरे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक देेवेंद्र यादव ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होना चाहिए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गौरतलब है कि इस भवन के निर्माण के बाद यहां नाॅमिनल फीस देकर कर आम नागरिक भी बड़ी शान और शौकत के साथ शादी-पार्टी व सगाई कार्यक्रम आयोजित कर पाएंगे।

इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से शहर के नागरिकों ने मांग की थी। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है और स्वीकृति मिलते ही विधायक श्री यादव ने टेंडर व वर्क आर्डर आदि प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराया। ताकि निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो सकें और क्षेत्र की जनता को लाभ मिले। इससे पहले श्री यादव की पहल से एक सर्व मांगलिक भवन का निर्माण बैकुंठधाम के पास रोड़ किनारे बनाया गया है। उसी दर्ज पर एक और मांगलिक भवन का निर्माण हुडकों में किया जा रहा है।

सर्व सुविधा युक्त होगा भवन

मिली जानकारी के अनुसार सर्व मांगलिक भवन सर्व सुविधा युक्त होगा। मतलब यहां भव्य गार्डन से लेकर मैरिज हाल, बारातियो व मेहमानों के ठहरने के लिए एसी और नॉन एसी रूम होंगे। 25 कमरे होंगे। जिसमें से 20 कमरे लेटबॉथ अटेच होंगे। 5 कमरे सामान्य होंगे। जब पूरा भवन बनकर और सज कर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां के कमरे और हॉल में एसी लगाया जाएगा। साथ ही यहां एक बड़ा किचन भी बनाया गया है। डेढ़ सौ से दो सौ गाड़ियों को खड़ी करने के लिए पार्किंग होगी।

गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश

विधायक देवेंद्र यादव ने निर्माणाधीन एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेषतौर पर ध्यान रखने के साथ ही समय पर निर्माण कार्य को पूरा करने का भी निर्देश विधायक श्री यादव ने दिया है। विधायक श्री यादव ने कहा कि जल्द ही सर्व मांगलिक हॉल बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ होगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply