वैश्विक महामारी में दिवंगत हुए शिक्षको की स्मृति में विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

शेयर करें

पाटन ब्लॉक के ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजितवृक्षारोपण कार्यक्रम

दुर्ग । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा विकासखंड -पाटन मे दिवंगत शिक्षकों की याद में वृक्षारोपण किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक साहू जिला उपाध्यक्ष दुर्ग उपस्थित हुए lकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिथि श्री टी.आर. जगदलले विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन दिनेश साहू जनपद सदस्य पाटन रमन टिकरिया जनपद सदस्य पाटनदेवेंद्र चंद्रवंशी
मनीष पटेल सरपंच ग्राम तेलीगुंडरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में , हमारे शिक्षक साथियों का निधन वास्तविक में दुखद है, इसकी भरपाई नहीं की जा सकती l भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें lउन्होंने दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम को सराहनीय बताया, इस कार्यक्रम के पहल के लिए
विकास खंड शिक्षा अधिकारी की प्रशंसा की lकार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने दिवंगत शिक्षक साथियों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए, अनिवार्य वृक्षारोपण एवं उसका संरक्षण करने की अपील की l कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य एन.के.ध्रुव ने किया l कार्यक्रम का संचालन पढ़ना लिखना अभियान के नोडल अधिकारी जैनेंद्र गंजीर ने किया l इस कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष संदीप मिश्रा , संकुल समन्वयक अनेवाश्वर चंद्राकर मधुसूदन नेवेंद्र ,ग्राम के नागरिक टीमरेंद्र साहू, चित्रसेन साहू, चंद्रसेन साहू, गरीब दास साहू,खेमराज सिन्हा, सुरेंद्र गायकवाड, के के निषाद, श्वेता शर्मा, कविता ठाकुर, अंजू रत्नाकर, उर्वशी देशमुख, वरुण साहू, दानेश्वर वर्मा, अशोक ओझा, देवनारायण बघेल, ममता साहू, चुनेस्वरी यादव आदि शिक्षक गण उपस्थित थे lयह जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इको क्लब प्रभारी शिक्षक खिलेंद्र कुमार साहू ने दी l

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर के मुख्य कार्यक्रम स्थल में आज जला 1.25 लाख दीपों का प्रकाश
    • September 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *