नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी करोड़ो की सौगात

शेयर करें

रायपुर ।। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम संडी एवं कुकरा में करीब एक करोड़ 69 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने ग्राम कुकरा में 05 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन, रंगमंच लागत 03 लाख और 14 लाख 50 हजार रूपये की लागत से वन महिला भवन का लोकार्पण किया। ग्राम संडी में 05 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन , पंचायत भवन उन्नयन का लोकार्पण और नल जल योजना के तहत एक करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में लोगों की खुशहाली के सभी जरूरी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में किसानों, अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग महिलाओं एवं बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों की खुशहाली के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत खेतिहर मजदूरों और भूमिहीन परम्परागत कार्य करने वाले लोगों को लाभांवित किया जा रहा है।

प्रदेश में किसानों को धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों की आर्थिक फायदा हो रहा है, जिससे प्रदेश में चारों ओर खुशहाली है। किसान बाजार में अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक है। वनांचलों में वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है, इसमें वनवासी भाई भी आर्थिक तरक्की कर रहे हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, श्रमिकों एवं अन्य कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं पढ़ने-लिखने के लिए सहायता प्रदान की जा रही हैं।

लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती अनिता थानसिंह साहू, जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश देवांगन, कमलेश साहू, टिकेश्वरी साहू, सुकुलराम साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर सभी 70 वार्डों में जीत का लक्ष्य साधने का किया आह्वान भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply