विधायक देवेंद्र यादव,महापौर एवं निगम आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, निर्माण एवं विकास कार्य सहित मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करने के दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने एमआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान विभागीय कार्य तथा शासन की प्रमुख योजनाओं पर किए जा रहे काम की समीक्षा की गई।

योजनाओं तथा विभागीय कार्यों के प्रोग्रेस की जानकारी ली गई। बैठक में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, मितान योजना, गोधन न्याय योजना, महिला मदर्स मार्केट, कृष्ण कुंज योजना के अलावा महिला सशक्तिकरण, सफाई की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, अधोसंरचना मद, राज्य प्रवर्तित, केंद्र प्रवर्तित, 14 वें वित्त एवं 15 वें वित्त आयोग के कार्य, अप्रारंभ, प्रारंभ एवं प्रगतिरत कार्यों की स्थिती मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक निधि, महापौर निधि, पार्षद निधि, एल्डरमैन निधि के कार्यों की स्थिति, सड़कों के मरम्मत एवं संधारण की स्थिति आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए बैठक में समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए।

बैठक में जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, खिरोद्र भोई, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, टीके रणदिवे, सुनील दुबे, उप अभियंता नितेश मेश्राम, अर्पित बंजारे, चंद्रकांत साहू, श्वेता महेश्वर एवं प्रिया खैरवार आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply