राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक विजेता दल को 5 लाख रू की पुरस्कार राशि

शेयर करें

रायपुर // राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष गरियाबंद जिले अंतर्गत राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलो को क्रमशः 5 लाख रूपए, 3 लाख रूपए तथा 2 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदाय की जाएगी। 

इस तारत्मय में वर्ष 2022-23 के प्रतियोगिता के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 नवंबर से 15 दिसम्बर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी के बीच और जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडली को चयन किया जाना है।

प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियाँ एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की तरह रामायण मंडलियों की प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूर्व की भांति यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियां है उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडली को चयन किया जाना होगा। तत्पश्चात् दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चयन किए गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पचांयत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाए तथा प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चयन किया जाना होगा। उन सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply