कृषि मंत्री ने ग्राम देवकर मे किया नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ

शेयर करें

बेमेतरा ।। प्रदेश के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविंद्र चौबे ने कल अपने प्रवास के दौरान जिले के विकासखण्ड साजा के नगर पंचायत देवकर में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार सही मायने मे किसानों मजदूरों एवं समाज के कमजोर तबके का ख्याल रखने वाली सरकार है। इन वर्गों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। समर्थन मूल्य नीति के तहत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। कृषिमंत्री ने देवकर मे नया धान खरीदी केन्द्र के खुलने पर लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

01 नवम्बर से पूरे प्रदेश भर में समर्थन मूल्य मे धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। देवकर मे किसानों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए इस वर्ष यहां नया धान उपर्जान केन्द्र खोला गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती कांति धु्रव, नगर पंचायत अध्यक्ष देवकर श्रीमती जांत्री बिहारी साहू, जनपद पंचायत साजा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, श्री अविनाश चौबे, श्री संतोष वर्मा, नगर पंचायत परपोड़ी अध्यक्ष श्रीमती रिंकी गड़डू जायसवाल, जनपद सदस्य साजा कामता प्रसाद गायकवाड़ सहित पार्षदगण, ऐल्डरमेन एवं विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत देवकर सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply