गोर्वधन पूजा कर कलेक्टर ने गंगापुर गौठान में मनाया गया गौठान दिवस 

शेयर करें

बेमेतरा // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज गोर्वधन पूजा के अवसर पर बेमेतरा विकासखण्ड़ के ग्राम गांगपुर में आयोजित गौठान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गोवर्धन पूजा में गायों को चारा एवं खिचड़ी खिलाई और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की। उन्हें खिचड़ी, और चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। गोठानो में आज गोवर्धनपूजा के दिन ग्रामीण अंचलों में गौ माता की पूजा कर गो वंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परम्परा को पूरे उत्साह के साथ मनाया,/निभाया जा रहा है।

समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनिल बाजपेयी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply