बेमेतरा ।। साजा खण्ड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी उत्सव का पथ संचलन साजा नगर में संपन्न हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर से संचलन प्रारंभ होकर बस स्टैंड, पुराना राम मंदिर से शीतला मंदिर होते हुए बाजार चौक पर संपन्न हुआ। उत्सव के मुख्य अतिथि पोखन सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं एवं वर्तमान में गयात्री शक्ति पीठ साजा के ट्रस्टी हैं।
मुख्य वक्ता अभय कुंभकार छत्तीसगढ़ प्रांत के जनजाति कार्य प्रमुख हैं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के हित में कार्य करने वाला संगठन है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। संघ सतत सेवा कार्य में लगा हुआ है, वैश्विक आपदा कोरोना काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विभिन्न सेवा कार्य किए, अनेक स्थानों पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए। मास्क,दवाई एवं खाद्य पदार्थ वितरित कराया गया।
उत्सव में संघ के पदाधिकारी कमलेश निषाद, राजकुमार देवांगन, गंगाधर यादव, बोधी राम निषाद, नूतन साहू, लाला राम, संजय वर्मा, केशव साहू, नितेश साहू, एवं खंड के पदाधिकारी राकेश जोशी, राजेश यादव, उमेश साहू, चंदन साहू, मनोज साहू, राजेंद्र साहू, नागेश्वर साहू, स्वयंसेवक एवं नगरवासी उपस्थित थे। उत्सव में पधारे सभी अतिथियों नागरिकों का एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिनका सहयोग प्राप्त हुआ उन्हें खंड कार्यवाह रोमेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।










