मोदी-एट-20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक समीक्षा एवं प्रबुद्ध व बुद्धिजीवी सम्मेलन पर की परिचर्चा

शेयर करें

दुर्ग ।। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अनुक्रम में जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में मोदी-एट-20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक समीक्षा एवं प्रबुद्ध व बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश संगठन की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती शताब्दी पांडे ने पुस्तक में स्वर्गीय लता मंगेशकर सहित अनेकों महान हस्तियों द्वारा मोदी के संबंध में उक्त पुस्तक में लिखे गए प्रसंगों को श्रोताओं के बीच में रखा और 20 वर्षों में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए उनके जीवन की कई साहसिक, कारुणिक और संवेदनात्मक पहलुओं को बताया।

कार्यक्रम में प्रबुद्ध व बुद्धिजीवी सम्मेलन के मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 20 वर्षों के अपने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के संयुक्त शासनकाल में प्रशासक की तरह नहीं बल्कि सेवक की तरह सावन किया है उन्होंने खुद को कभी शासक नहीं बल्कि सेवक बताया है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक महान उपलब्धियां हासिल की है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शशि दुबे एवं आभार मनोज मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सेवा पखवाड़ा जिला प्रभारी कांतिलाल बोथरा, मनोज मिश्रा, रमशीला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जागेश्वर साहू, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, शिव चंद्राकर, अनूप गटागट, उषा टावरी, सुरेन्द्र कौशिक शामिल रहे तथा उपस्थित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों में जय सिंह राजपूत, संतोष सोनी, बसंत चंद्राकर, दिनेश देवांगन, विनोद अरोरा, विनायक ताम्रकार, बृजमोहन उपाध्याय, उपासना चंद्राकर, सरिता मिश्रा, दीपक चोपड़ा, चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, राहुल पंडित, बंटी चौहान, विजय ताम्रकार, देवनारायण चंद्राकर, नवीन जैन, संजय बोहरा, नितेश साहू, तेखन सिन्हा,सत्येंद्र सिंह, गायत्री वर्मा, चंपा साहू, अजीत चंद्राकर, काशीराम कोसरे, दिलीप साहू, दिलीप गुप्ता, प्रीतम यादव, दीपक चौहान, देवेंद्र टंडन, मीनाक्षी महोबिया, गिरीश साहू, डॉ. सुनील साहू, आशीष निमजे, मदन बढ़ाई, आसिफ़ अली सैय्यद, निलेश अग्रवाल, संतोष मारकंडेय व अन्य शामिल रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply