नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ हेतु 2 सितम्बर एवं  खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के लिए 4 सितम्बर 2022 की तिथि प्रस्तावित

शेयर करें

राजनांदगांव // संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे द्वारा आज दुर्ग संभाग के नवीन सृजित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के गठन के संबंध में विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में कलेक्टर डोमन सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर, ओएसडी. पुलिस सुश्री अंकिता शर्मा, इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ओएसडी एस जयवर्धन एवं ओएसडी पुलिस येदुवल्ली अक्षय कुमार उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री कावरे द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का उद्घाटन 2 सितम्बर 2022 को एवं खैरागढ़-छुईखदान-अंबागढ़ चौकी जिले का  शुभारंभ 4 सितम्बर 2022 को किया जायेगा। जिसके लिए तैयारी की जाए।  संभागायुक्त दुर्ग द्वारा कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय हेतु शासकीय भवन के चयन के संबंध में कलेक्टर राजनांदगांव एवं संबंधित विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों से जानकारी ली गई। इसके साथ ही कार्यालयीन स्टॉफ हेतु अधिकारियों द्वारा पदभार ग्रहण करने के संबंध में एवं कार्यालयीन कर्मचारियों की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की गई एवं अवगत कराया गया कि नवीन जिले के विभिन्न विभागों में कार्य करने हेतु इच्छुक कर्मचारियों की सूची शासन की ओर अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

अधिकारियों को दायित्व सौपने के दिए निर्देश-
संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा कलेक्टर कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। उद्घाटन दिवस में स्थल पर लोकार्पण, भूमि पूजन एवं सामग्री वितरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को भी दायित्व सौंपने के निर्देश दिए गए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply