परिवहन सुविधा केन्द्र में आवेदक अपना लर्निंग लायसेंस आसानी से बनवा सकते हैं

शेयर करें

कवर्धा // जिले के अंतर्गत आम जनता के सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप कबीरधाम जिले के अंतर्गत 18 परिवहन सुवधि केन्द्रों की स्थापना के लिए मुख्यालय परिवहन विभाग से अनुमोदन प्राप्त हुआ था। जिसके परिपालन में प्राप्त आवेदन के आधार पर 14 परिवहन सुविधा केन्द्रों की प्रक्रिया पूर्ण कर व स्थल निरीक्षण कर कोड आबंटन के लिए परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग को भेज दिया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि परिवहन सुविधा केन्द्र के अंतर्गत आवेदक अपना लर्निंग लायसेंस आसानी से बनवा सकते हैं, साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा निर्धारित शुल्क सहित सेवा प्राप्त कर सकते हैं। उसके उपरांत जिला परिवहन कार्यालय में स्वयं के द्वारा आवेदन जमा कर त्वरित समय सीमा में निराकरण होने के पश्चात् ’’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’’ योजना तहत् रजिस्ट्रेशन कार्ड (आरसी) व ड्राइविंग लायसेंस कार्ड (डीएल) पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

परिवहन सुविधा केन्द्र के खुल जाने से आम जनता को परिवहन विभाग से कोई भी कार्य करने में आसानी आ जाएगी तथा एजेंटो के चक्कर में आने की जरूरत नहीं पड़ेंगी।    

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply