आंगनबाड़ी सहायिका के लिए दावा-आपत्ति 27 अगस्त तक आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग // एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के जेवरा, ढाबा व अंजोरा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी की गई है जिसमें जेवरा में प्रथम वरीयता श्रीमती माण्डवी साहू, द्वितीय वरीयता श्रीमती चमेली यादव, तृतीय वरीयता श्रीमती कुसुम देशमुख हैं। इसी प्रकार ढाबा में प्रथम वरीयता श्रीमती योगेश्वरी विश्वकर्मा, द्वितीय वरीयता श्रीमती पूजा यादव, तृतीय वरीयता श्रीमती निरूपमा हैं।

इसी प्रकार अंजोरा में श्रीमती लीला डहरे, द्वितीय वरीयता श्रीमती हेमलता देशमुख, तृतीय वरीयता श्रीमती त्रिवेणी देशमुख हैं। इसके संबंध में दावा आपत्ति/अभ्ययावेदन (दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जावेंगे) कार्यालयीन समय में दिनांक 27 अगस्त तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग (ग्रामीण) में जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply