मतदाता सूची से लिंक करने आधार संग्रह का कार्य प्रारंभ

शेयर करें

बेमेतरा // भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचकों की पहचान स्थापित करने तथा मतदाता सूची के प्रविष्टि के अधिप्रमाणन के उद्देश्य से आधार संख्या को निर्वाचक नामावली से लिंक किये जाने हेतु जिले में प्रपत्र 6ख के माध्यम से आधार संग्रह का कार्य शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी 2023 की स्थिति में निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत एकिकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 09 नवम्बर 2022 को किया जावेगा तथा समस्त मतदान केन्द्रोें में दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य अभिहित अधिकारी के द्वारा 09 नवम्बर से 08 दिसम्बर 2022 तक किया जावेगा। अवकाश दिवस 12 एवं 13 नवम्बर तथा 19 एवं 20 नवम्बर 2022 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर होंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम, चार अर्हता तिथि निर्धारित करने तथा प्रपत्र में संशोधन के संबंध में जानकारी देने के लिए तहसील स्तर पर बीएलओ एवं सुपरवाईजर को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर सर्वे कर आधार संग्रह करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आधार नम्बर लिंक करने हेतु मतदाता स्वयं आनलाईन फार्म 6 बी भर सकता है, इसके लिए आपने मोबाईल के प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर वोटर रजिस्ट्रेशन में क्लीक कर प्रक्रिया अनुसार फार्म 6बी भर सकता है।

मतदाता अपने मोबाईल से परिवार के अन्य सदस्यों का भी आधार नंबर एवं एपिक नंबर एवं मोबाईल नंबर प्राप्त कर फार्म 6बी भर सकता है। वोटर हेल्पलाईन एप में नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन के लिए भी क्रमशः फार्म 6, 7, 8 सहजता से भरा जा सकता है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या एवं जानकारी के लिए मतदाता तहसील एवं जिला कार्यालय के निर्वाचन शाखा में अथवा अपने बीएलओ से सम्पर्क कर सकते है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले के सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी को आनलाईन फार्म 6बी भरने के निर्देश दिये है। उन्होने जिले के सभी मतदाताओं से स्वस्फूर्त वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर फार्म 6बी भर कर राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता निभाने हेतु अपील की है।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply