मिनीमाता महतारी जतन योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का विधायक ने किया हितग्राहियों को चेक वितरित

शेयर करें

बेमेतरा // प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में गठित छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत महिला हितग्राहियों को प्रथम दो बच्चों के प्राप्ति पर राशि 20 हजार रुपये मण्डल में संचालित योजना मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से एकमुश्त दिया जाता है एवं मंडल में संचालित योजना मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माणी श्रमिक जिनकी आयु 59 एवं 60 वर्ष हो उन हितग्राहियों को राशि 10 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का बेमेतरा जिला में विधायक बेमेतरा आशीष छाबडा द्वारा 06 हितग्राहियों को शाल एवं श्रीफल भेट कर चेक वितरण कर योजना का शुभारंभ किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले में मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 32 हितग्राहियों को राशि 6,35,000 (छः लाख पैंतीस हजार रूपये मात्र) एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 06 सियान हितग्राहियों को राशि 60,000 (साठ हजार रूपये मात्र) कुल 38 हितग्राहियों को राशि 6,95,000 (छः लाख पंचानबे हजार रूपये मात्र) का बेमेतरा विधायक के हाथों चेक वितरण किया गया। उक्त राशि एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में अंतरण किया गया।

इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, श्रम पदाधिकारी एन. के. साहू, छलेश्वर साहू, आलोक कुमार यादव, जेठूराम साहू एवं हितग्राही उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply