शास.आईटीआई बेमेतरा में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

बेमेतरा // शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा में व्यवसाय-विद्युतकार, कम्प्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, डीजल मेकेनिक एवं मैकेनिक डीजल (एस.सी.व्ही.टी) में सत्र अगस्त 2022-23 एवं 2022-24 में प्रवेश हेतु 30 जुलाई 2022 तक प्रवेश की कार्यवाही की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने पूर्व में किन्हीं कारणों से ऑनाईन आवेदन/रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे अथवा जिनका पूर्व में किन्हीं कारणों से ऑनलाईन आवेदन के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो,

ऐसे अभ्यर्थी शेष रिक्त सीटों के लिये संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण के वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in के ऑनलाइन एप्लीकेशन 2021 पर क्लिक कर 20 अगस्त से 22 अगस्त 2022 तक पुनः ऑनलाईन आवेदन/रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पूर्व प्रशिक्षण विवरणिका जो कि cgiti.cgstate.gov.in  पर उपलब्ध है। जिसमें प्रवेश हेतु शास. आई.टी.आई. का नाम, व्यवसायवार सीटों की संख्या एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्रदर्शित है, उसे डाउनलोड कर आवेदक सावधानी पूर्वक अध्ययन कर ऑनलाइन आवेदन किया जाना है।

ऑनलाईन आवेदन हेतु पंजीयन शुल्क अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु राशि 40 रू., एवं  ओबीसी एवं सामान्य वर्ग हेतु राशि 50 रु., निर्धारित है। ऑनलाईन फीस भुगतान हेतु इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदक की आयु 01 अगस्त 2022 को 14 वर्ष से कम नहीं होना चाहिये उच्चतम आयु सीमा का बंधन नही है।  आवेदक का चयन होने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जावेगी, अतः आवेदक अपना सही एवं चालू स्थिति में मोबाइल नं. अवश्य दर्शावें।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply