आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मान स्वरूप शहीदों के परिजनों को सौंपा तिरंगा 

शेयर करें

रायपुर // शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है वहीं हमें उनकी शहादत पर गर्व भी है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किये बगैर देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए कहीं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों ने कर्तव्यपथ पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिजनों का ख्याल रखें। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप सब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर शॉल, श्रीफल और तिरंगा देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में राजनांदगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद श्री वी.के. चौबे, शहीद मेजर श्री सत्यप्रदीप दत्ता, शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भास्कर दीवान, शहीद प्रधान आरक्षक श्री हीरा सिंह निषाद, शहीद लेफ्टिनेंट पंकज विक्रम, शहीद निरीक्षक दुष्यंत सिंह, शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, शहीद सहायक उपनिरीक्षक कौशलेश सिंह, शहीद चिरंजीव बघेल, शहीद प्रधान आरक्षक संजय यादव, शहीद आरक्षक रामकुमार साहू, शहीद लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित, शहीद आरक्षक वेदप्रकाश यादव, शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडेय, शहीद प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल शुक्ला, शहीद आरक्षक झाडूराम वर्मा, शहीद आरक्षक खिलानंद साहू और शहीद आरक्षक धनराज मोटघरे के परिजनों को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनाराण शर्मा, धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ला, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply