अनुसूचित जनजाति मोर्चा और पंचायत प्रकोष्ठ में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने की नियुक्तियां

शेयर करें

दुर्ग ।। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद में बदलाव करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम की सहमति से नरेश सोरी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किया है, इसी प्रकार पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामकुमार भट्ट की सहमति से पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हिमा साहू की नियुक्ति की गई है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने अपने मोर्चा व प्रकोष्ठ में जल्द से जल्द कार्यकारिणी बनाने और मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति करने हेतु निर्देशित किया है। जितेंद्र वर्मा ने नियुक्ति पश्चात कहा कि उक्त दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के माध्यम से आदिवासी समाज में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने एवं पंचायत प्रकोष्ठ की गतिविधियों के द्वारा वर्तमान व पूर्व पंचायत जनप्रतिनिधियों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ साथ त्रिस्तरीय पंचायतीराज से जुड़ी समस्याओं पर भी काम होगा।

नियुक्ति के पश्चात अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश सोरी ने अपनी नियुक्ति के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में व्यापक संपर्क कर जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और अपनी टीम के माध्यम से वे आदिवासी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

पंचायत प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती हिमा साहू ने कहा कि जिला पंचायत जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने लंबे समय तक जनता के बीच अपनी सेवाएं दी है, पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए दुर्ग जिले में सभी वर्तमान एवं पूर्व पंचायत जनप्रतिनिधियों को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत में विभिन्न योजनाओं के संबंध में व्याप्त समस्याओं और अनियमितताओं पर उनका पूरा ध्यान रहेगा तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पंचायतों के लिए जो योजनाएं एवं सुविधाएं लाई गई है उसका भी व्यापक प्रचार-प्रसार उनके प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply