धमधा ।। दुर्ग जिले में जनता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सतत कार्य कर रहे जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड द्वारा उप पंजीयन कार्यालय धमधा में वाटर कूलर की स्थापना की गई इस महत्वपूर्ण कार्य के अवसर पर उपस्थित जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा उप पंजीयन कार्यालय में पदस्थ महेंद्र अग्रवाल द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया ।
इस अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड द्वारा सेवा परमो धर्मा के उद्देश्य से सीएमआर कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम गिरहोला, मलपुरी, संडी, खसाडीह, अहिवारा, सेमरिया, नंदनी खुदानी, पिटोरा, घिकुड़िया, एवं हरदी में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं समुदाय विकास से संबंधित कार्यों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है जिस विश्वास सहयोग और समर्थन से हमें क्षेत्र के विकास संबंधित सेवाओं के लिए अवसर प्रदान किया गया है उसे पूरा करने के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड हमेशा प्रयासरत हैं।
आम जनो को मिलेगी पेय जल की सुविधा
इसी के तहत गर्मी में दूरदराज से रजिस्ट्री कराने आए किसानों को शीतल व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड द्वारा उप पंजीयन कार्यालय धमधा में वाटर कूलर की स्थापना की गई विगत 2 वर्ष पूर्व जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड द्वारा एसडीएम कार्यालय धमधा में वाटर कूलर की स्थापना की गई थी जिसमें कार्यालय में आने वाले किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों को उसका लाभ मिल रहा है साथ ही इस वर्ष संयंत्र प्रमुख मुकुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन से कारखाना के आसपास के छह स्थानों पर तपती गर्मी में 2 माह के लिए पियाऊ घर का भी स्थापना अस्थाई रूप से किया गया था जिसमें दो हजार से भी ज्यादा लोगों को रोजाना फायदा होता रहा है ।
कार्यक्रम के अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव के अलावा धमधा अनुविभागीय अधिकारी बृजेश सिंह क्षत्रिय, संजय अरोरा, विश्वनाथ, संजय कुमार दुबे, व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव, पूर्व सरपंच ग्राम बिरझापुर अमित पांडे, रोहित यादव, एवं दस्तावेज लेखक सुरेश कुमार यादव, दिगंबर साहू, सानू यादव, इकराम उल्ला खान, दीनू यादव, कु. डीडी ताम्रकार, गिरधर पटेल व फिरोज मोहम्मद कुरैशी, कमल देवी ताम्रकार, महेश कुमार वर्मा, लोकेश यादव व गोवर्धन साहू, अमित शर्मा मौजूद थे।





