शहर से हटने लगे अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्री निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने दिए निर्देश पोल में लगे बेतरतीब पोस्टर को हटाने की दिनभर हुई कार्रवाई

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्रियों को आज दिन भर हटाने का काम किया गया। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अवैध प्रचार सामग्री एवं बेतरतीब पोस्टर को शासकीय संपत्ति के स्थानों से हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में निगम का अमला सड़क किनारे से तथा विद्युत पोल में लगे अवैध प्रचार सामग्रियों को हटाने की कार्रवाई की। उसके साथ ही डिवाइडर के ऊपर लगे हुए अवैध प्रचार सामग्रियों को भी हटाया गया। कई पोस्टर एवं प्रचार सामग्री काफी दिनों से पोल पर लगे हुए थे कई प्रचार सामग्री तो सड़क के लिए बाधक बन रहे थे

इन सभी पोस्टर, होर्डिंग को निकाला गया। शहर की सुंदरता को खराब करने वाले पोस्टर जो कि बिना अनुमति के सरकारी संपत्तियों में लगाए गए थे उन्हें हटाने सभी जोन में करवाई हुई। मुख्य सड़कों के डिवाइडर के ऊपर लगे पोल में अवैध पोस्टर को निकालने ट्रैक्टर एवं जेसीबी की भी सहायता ली गई। जो पोस्टर आसानी से निकाले जा सकते थे उन्हें मानव संसाधन से निकाला गया तथा जिन्हें निकालने में कठिनाइयां हुई उनके लिए उचित वाहनों का उपयोग किया गया। शहर के प्रत्येक वार्ड क्षेत्र में इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के सरकारी संपत्तियों में प्रचार सामग्री लगाने वालों को नोटिस भी जारी किया जा सकता है, वही जुर्माना भी वसूली हो सकती है। अवैध होर्डिंग, पोस्टर, प्रचार सामग्री के विरुद्ध निगम ने सख्त कार्रवाई का रवैया अपनाया है, आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply