विधायक देेवेंद्र यादव ने महादेव की पूजा-अर्चना कर भिलाईवासियों की सुख शांति समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की

शेयर करें

भिलाई ।।सावन सोमवार के पावन अवसर पर भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव शिवमंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। बाबा भोलेनाथ से हाथ जोड़कर भिलाई वासियों के हित और विकास की कामना करने के साथ ही देवों के देव महादेव से हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि बाबा सभी पर कृपा बनाएं रखे। सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि हो और सब को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें।

आज सावन सोमवार के पावन पर्व की शुरूआत हो गई है। हर साल भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इस सावन सोमवार के पर्व को बहुत धूमधाम से मनाएंते है। बाबा महाकाल का आराधना करते हैं और शहर के विभिन्न शिवालयों में जाकर पूजाअर्चना करते हैं। सावन के इस पहले सोमवार की शुरूआत ।

विधायक देवेंद्र यादव ने बाबा भोलेनाथ की आराधना से शुरू की। सुबह 7 बजे विधायक श्री यादव सबसे पहले हुडको स्थिति मां जगदम्बा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना की। शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र, फल-फूल आदि अर्पित किए। इसके बाद ओम नम: शिवाय की जाप के साथ पूजा आरती की। 108 बार महामृत्युंजय का जाम किया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में स्थिति बाबा भोले नाथ के सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इसके बाद विधायक श्री यादव सेक्टर 9 शिव मंदिर पहुंचे। यहां भी पूजारियों द्वारा मंत्रोंचार कर भव्य पूजा आरती कराया गया। यहां रूद्राभिषेक और महामृत्यु मंत्र का 108 बार जाप के साथ महाआरती की गई। शिवलिंग पर 101 बार जल चढ़ाया गया। इसके बाद सेक्टर 8 शिवमंदिर पहुंचे जहां 101 बेलपत्र का हार बाबा भोलेनाथ को पहनाया गया। और फिर अंत में सेक्टर 6 ए मार्केट शिवमंदिर पहुंचे। सभी जगह पूजा अर्चना की गई। शिवलिंंग पर फूल आदि अर्पित किए गए। इसके बाद भक्तों को अपने हाथ से प्रसाद का वितरण किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply