भिलाई ।। भिलाई की संस्था आर्टकॉम पेड़ पौधों के महत्व को निरंतर आम जन मानस तक पहुचाने का प्रयास कर रही हैं l संस्था संचालक नीशू पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया की आज ग्रीन वैली एवं तालपुरी में वृक्षारोपण किया गया जो की ग्रीन वैली निवासी एवं हाईटेक हॉस्पिटल के जी.एम. श्रीकांत उपाध्याय व तालपुरी में एडवोकेट ए के सिंह के निमंत्रण पर किया गया l
आज सुबह से ही लगातार बारिश आ रही थी और इस बरसते मौसम में ग्रीन वैली के बच्चों ,महिलाओं ,युवाओं और बुजुर्गो ने बारिश के पानी में भींगते हुए पौधें रोपने में संस्था का सहयोग किया l इस अवसर पर ग्रीन वैली कॉलोनी के सभी निवासी गण उपस्थित थे l इसके पश्चात ताल पुरी में भी वृक्षारोपण किया गया पौधों की कमी के कारण तालपुरी में
आने वाले समय में संस्था द्वारा और पौधें रोपने का कार्य किया जाएगा l नीशू पाण्डेय ने ” हर आँगन एक पेड़ ” मुहीम
को घर घर तक पहुँचाने जिले के सभी छोटी बड़ी संस्थओं एन जी ओ , पार्षदों , महापौर ,विधायक एवं सांसद से सहयोग की माँग की हैं l
आज वृहद वृक्षारोपण के इस अवसर पर संस्था के पर्यावरण प्रेमी करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता , नीलकमल सोनी , रमेश श्रीवास्तव , हंसराज पटेल , संजय खंडेलवाल , मदन सेन, गुरनाम सिंह , बॉबी देवोल ,अमिताभ भट्टाचार्य , एस के सहाय ,दीपक कौशल ,चंद्रेश जैन उपस्थित थे l










