सरकार बनी मितान, महिला समूह के हुनर को मिला सम्मान

शेयर करें

राजनांदगाव // कलेक्टर सिन्हा ने पटपर गौठान के वर्मी कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता के लिए समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। महिला समूह के द्वारा वहां 2 तालाबों में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। समूह के द्वारा अब तक 2 लाख 83 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया गया है। महिला समूह ने बताया कि अभी उनके द्वारा बाड़ी योजना अंतर्गत हल्दी-अदरक की खेती, जिमीकंद की खेती करेंगी। महिला समूह ने बताया कि उनके द्वारा यहां फिनाइल और पापड़ का व्यवसाय किया जा रहा है। महिला समूह ने यहां बने शेड में आजीविका मिशन अंतर्गत भवन निर्माण की मांग की। इसके लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने भवन निर्माण की तत्काल स्वीकृति दी।

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में महिला समूह द्वारा संचालित बाजार को देखने पहुंचे कलेक्टर –
महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री को देखकर कलेक्टर ने कहा यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा-
कलेक्टर श्री सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में समृद्धि महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा उत्पादित घरेलू सामग्री विक्रय केंद्र का अवलोकन किया। महिला समूह के द्वारा यहां अचार, पापड़, बड़ी, मसाला, दाल के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिला समूह के इस बखूबी और कुशलता को देखकर उनकी प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि अब महिलाएं सार्थक रूप से उद्यमी बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। महिला समूह का हुनर किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने महिला समूह को अच्छे उत्पाद और गुणवत्ता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अच्छा पैकेजिंग कर आकर्षक उत्पाद का निर्माण जारी रखें।

जिला पंचायत सीईओ ने खरीदा 5 लीटर मूंगफली तेल –
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने महिला समूह द्वारा बेचे जा रहे हैं। मूंगफली तेल की गुणवत्ता को देखकर खुद को क्रय करने से रोक नहीं पाए। यहां उन्होंने महिला समूह द्वारा विक्रय के लिए रखे गए 5 लीटर मूंगफली का तेल क्रय किया। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा शुद्ध तेल का उत्पादन किया गया है यह काफी प्रशंसनीय है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply