ठगढा बांध निर्माण कार्य एवं शंकर नाला पुलिया के निर्माण कार्य का महापौर एवं प्रभारी आयुक्त ने लिया जायजा

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्य जिसमें ठगड़ा बांध निर्माण कार्य का आज निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन ने निरीक्षण कर जायजा लिया । ठगडा बांध के बीचो बीच आईलैंड का प्रावधान था जिसमें बोट के माध्यम से आइलैंड में जाने का प्रावधान महापौर एवं प्रभारी आयुक्त के निर्देश पर आठ फीट चौडा एक एप्रोच ब्रिज बनाने का कार्य द्धत गति से चालू है इस एप्रोच ब्रिज का तल परदर्शी होगा जिससे ब्रिज पर पैदल चलने पर नीचे का जल देखकर लोगो को सुखद् अनुभूति प्राप्त होगी ।

Advertisements
KWBD

साथ ही आइलैंड के लैण्डस्केपिंग एवं विद्युत व्यवस्था का सुधार एवं संधारण कार्य सुगम हो जावेगा । निरीक्षण के दौरान ठगडा बांध में बन रहे फुड जोन, पार्किंग स्थल, गार्डनींग स्थल, चौपाटी आदि निर्माण कार्याे को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारीयों एवं निर्माण एजेन्सी को महापौर बाकलीवाल एवं प्रभारी आयुक्त देवांगन द्वारा दिये गये।

ठगडा बांध के पश्चात् शंकर नगर नाला के संतरा बाडी में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया गया । निर्माणाधीन एजेन्सी के ठेकेदार एवं संबंधित सहायक अभियंता को उक्त पुल की ढलाई का कार्य शीघ्र-अतिशीघ्र करवाने के साथ-साथ नाले के अंदर रखी हुई मिट्टी को तत्काल वहां से निकलवाने के निर्देश दिये गये । ज्ञात हो कि शंकर नगर नाला का निर्माण कार्य लगभग पूर्णतः की ओर अग्रेसर है ।

निरीक्षण के दौरान पी.डब्लू.डी. प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले,दीपक साहू, पार्षद अमित देवांगन कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे, सहायक अभियंता आर.के. जैन, भवन अधिकारी प्रकाश थवानी, जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, संबंधित सब इंजिनियर एवं निर्माणाधीन एजेन्सी के ठेकेदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
    • August 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *