भिलाई ।। आर्टकॉम की मुहीम हर आँगन एक पेड़ जो निरंतर पटरी पार वाले क्षेत्र को टाऊनशिप की तरह पर्यावरण के दृष्टीकोण से सुंदर बनाने हेतु कार्य कर रही हैं इस मुहीम के तहत आज निरज इंडस्ट्री में पौधों का रोपण किया गया l संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया की हमारी मुहीम हर आँगन एक पेड़ को पटरी पार के हर घर तक पहुँचाने की हैं इसके लिए हम पटरी पार क्षेत्र के सभी वार्ड के प्रभावी व्यक्तियों तथा पार्षदों से मुलाक़ात कर इस मुहीम व वृक्षारोपण से होने वाले फायदे की जानकारी दें रहे हैं और यह भी बता रहे है की अधिक से अधिक पेड़ लगाने से निरंतर निचे जा रहे भूमिगत जल की स्थिति में भी सुधार होगा l

संस्था के इस मुहीम से प्रभावित होकर आज निरज इंडस्ट्री के डायरेक्ट अनिल झा ने स्वयं संस्था के सदस्य करमजीत सिंह को कॉल कर आर्टकॉम को अपने इंडस्ट्री में पेड़ लगाने हेतु आमंत्रित किया और आर्टकॉम के सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आज इंडस्ट्रियल एरिये के निरज इंडस्ट्री में पौधरोपण का कार्य किया l निशु पाण्डेय ने अनिल झा का धन्यवाद देते हुए अन्य कम्पनियो व संस्थओं से अनुरोध किया की हमारी मुहीम हर आँगन एक पेड़ को घर घर पहुचाने सहयोग करें l
आज इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी करमजित सिंह , संजय खंडेलवाल ,शारदा गुप्ता ,नीलकमल सोनी, रमेश श्रीवास्तव , अरविंद पाण्डेय ,मदन सेन ,पारस जंघेल ,जसवंत सिंह , मास्टर सरताज सिंह , भास्कर तिवारी ,बॉबी देवोल चंद्रेश जैन , राजेश सिंह , हंसराज पटेल ,संजय मिश्र गोविन्द गुप्ता एवं निशु पाण्डेय उपस्थित थे l






