छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही राज्य सरकार

शेयर करें

राजनांदगांव  // रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज राजनांदगांव जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, युवा मितान और ग्रामीणों ने अवलोकन किया। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की  सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी परम्परा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही है।
डोंगरगढ़ ब्लॉक के मुसरा, मुरमुंदा, बोड़ताल और ढरा से आए स्वसहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शनी में जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलावों को देखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वाभिमान की एक नई लहर चली है। अपनी परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ा जा रहा है। विकास कार्यों की उपलब्धियों का अवलोकन कर उन्होंने कहा कि जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements
KWBD

राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़ जनपद से राजधानी आए विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना जैसी कई योजनाएं प्रकृति की रक्षा के साथ किसानों की आय बढ़ाने में कारगर साबित हो रही हैं। गैर वनीय क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी से वृक्षारोपण करने से हरियाली के साथ शुद्ध पर्यावरण मिलेगा, इससे ग्रामीणों की आर्थिक मदद भी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव के युवा रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक में श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य…

    और पढ़ें
    विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *